कृष्णजन्माष्टमी के अवसर पर 27 अगस्त को गुढ़ियारी में सार्वजनिक दहीहांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन

रायपुर (News27) 23.08.2024 । छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी रायपुर की पावन भूमि गुढ़ियारी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सार्वजनिक दहीहांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के विशेष सहयोग से भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर दिनांक 27 अगस्त-24, दिन मंगलवार को शाम 4 बजे से दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल एवं सह-संयोजक हेमेन्द्र साहू ने बताया कि इस आयोजन में प्रदेश सहित महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड तथा उड़ीसा सहित अन्य राज्यों से गोविंदा टोली प्रतिभागी के रूप में शामिल होने आ रहे है। जिसमें विजेता टोली को पुरस्कार स्वरूप 751000 रूपये की इनाम राशि प्रदान की जाएगी। शेष प्रतिभागी टोलियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 11000 रूपये भी प्रदाय की जाएगी। यह उत्सव पुर्णतः निःशुल्क एवं धार्मिक आयोजन है। समिति द्वारा कृष्ण भक्तों के मनोरंजन के लिए विश्वविख्यात शिव भजन गायक बाबा हंसराज रघुवंशी जी एवं छत्तीसगढ़ की लाड़ली बेटियां गरिमा-स्वर्णा दिवाकर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी तथा उड़ीसा के कलाकारों द्वारा घंटा बाजा का प्रदर्शन भी किया जाएगा। दही हांडी हेतु ग्रीस युक्त खम्भा एवं वृंदावन से आई कृष्ण लीला मण्डली की मनमोहक झांकी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण होगा। समिति द्वारा सभी गोविंदा टोलियों एवं आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन के सहयोग से पुलिस व्यवस्था, प्राथमिक उपचार व्यवस्था व आपात स्थिति में एम्बुलेंस कि व्यवस्था की गई है। गोविंदा टोलियों की किसी भी प्रकार की दुर्घटना की जिम्मेदारी टोलियों की होगी, जिसमें समिति इसके लिए जिम्मेदार नहीं होने की घोषणा की है।
………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top