रायपुर (News27) 07-06-2024 । करें निम्नलिखित चीजों का सेवन – 15ग़म सफ़ेद तिल चबा चबा कर गुनगुने पानी से सुबह खाली पेट एक महीना खाये
जानिये विस्तार में… क्या आप जानती हैं कि हमारे शरीर को कैल्शियम की ज़रूरत क्यों पड़ती है.? क्योंकि ये हमारे शरीर की हड्डियों को दुरुस्त रखता है। आपको बता दूँ कैल्शियम न केवल हड्डियों के लिए बल्कि शरीर की हर एक कोशिका, नस, रक्त, माँसपेशी और दिल के लिए बहुत आवश्यक है।
यानि हमारे दिल की धड़कनें चलती रहें, इसके लिए भी कैल्शियम सबसे ज़रूरी है।
तो आइए जानते हैं कि शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर आप क्या क्या खा सकती हैं?
कैल्शियम की कमी को पूरा करने के परम्परागत, प्राकृतिक या घरेलू उपाय…
- अगर आप लैक्टोज को हल्की फुल्की मात्रा में ले सकती हैं, तो दही खाएं और अगर आपको लैक्टोज से कोई परेशानी नहीं है तो दूध और दही दोनों का सेवन करें। अगर आप दही पर निर्भर हैं तो रोज़ाना कम से कम 1 कटोरी दही ज़रूर लें। अगर आप पनीर खा सकती है, तो इसका भी आप सेवन कर सकती हैं। इसमें लैक्टोज का स्तर कम होता है, हालांकि पनीर को नियंत्रित मात्रा में खाना ही सेहत के लिए ठीक होगा।
- आप खाने में हरी सब्ज़ियों का सेवन अधिक करें, जैसे – ब्रोकली, गोभी और भिंडी आदि। दरअसल सब्ज़ियां कैल्शियम की पॉवर हाउस होती हैं। इनमें विटामिन K का स्तर बहुत अच्छा होता है। हड्डियों की सेहत के लिए विटामिन K बहुत आवश्यक है।
- लंच और डिनर के बाद दो अंजीर खाएं। अंजीर में भी ठीक ठाक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा आप तिल का लड्डू भी खा सकती हैं। अगर आपको मीठा बहुत ज्यादा पसंद नहीं तो सलाद या सूप में तिल का इस्तेमाल कर आप इसकी भरपाई कर सकती हैं। आप तिल रोस्ट करके भी खा सकती हैं।
- कैल्शियम के लिए आप सूखे हर्ब्स की मदद भी ले सकती हैं। तुलसी पत्ता या अजवाइन पत्ता या अजवाइन के बीज तो आसानी से घर में मिल जाते हैं, तो हर दिन एक चम्मच इसका सेवन शुरू कर दें। आप इसका उपयोग सलाद और सूप के साथ भी कर सकती हैं।
- नियम से सात बादाम को भिगोकर फिर इनका सेवन करें, क्योंकि भीगने के बाद बादाम पौष्टिक हो जाता है और सेहत के लिए फायदेमंद भी रहता है।
- सुबह शाम नाश्ते के साथ सोया दूध भी पी सकती हैं। बादाम दूध सोया दूध का उदाहरण है।
- सोया दूध से बने टोफू में भी कैल्शियम की मात्रा प्रचुर होती है। ये पेट के लिए सुपाच्य भी हैं।
- कुछ ऐसा भी खाएं जिसमें खमीर हो, जैसे- इडली, डोसा आदि। इनमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो शरीर में पौष्टिक तत्वों के अवशोषण और पाचन को बढ़ावा देते हैं और सेहत के लिए भी अच्छे रहते हैं।
- साबूदाना और बाजरा में भी कैल्शियम भरपूर होता है, इसलिए इनके बने पकवानों का भी सेवन करें।
तो इन चीज़ों का रोज़ाना सेवन करें और कैल्शियम की कमी को दूर करें। ताकि आप स्वस्थ और सेहतमंद रहें।
अगर अपने व्यस्त व्यक्तिगत या व्यवसाईक या प्रोफेशनल लाइफ के कारण उपर्युक्त चीजों को नहीं खा सकते हैं तो हमारी 100% वेजेटेरियन 1000mg की कैल्शियम की टेबलेट प्रतिदिन सिर्फ एक खायें और उपर्युक्त बताई हुई चीजों को सिर्फ एक टेबलेट खायें।
———————————–

