कोचिंग सेंटर संचालक द्वारा बच्चें के साथ मारपीट, मात्र आईडी कार्ड साथ नहीं लाने की मिली कठोर सजा, अभिभावकों में नाराजगी

रायपुर (News27) 29.09.2024 । रायपुर शहर के दीनदयाल उपाध्याय नगर, प्राइवेट बिल्डिंग में संचालित सैनिक स्कूल कोचिंग सेंटर में एक बच्चे के साथ मारपीट करने की शिकायत मिली है। उक्ताशय की जानकारी बच्चों के परेंट्स ने बताया कि कोचिंग में अक्सर बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार किया जाता है। इतना ही नहीं हाल ही में एक बच्चों को सिर्फ इसलिए मारा गया क्योंकि उसने अपना आईडी कार्ड साथ नहीं लाया था। इस घटना से बच्चे को गंभीर चोटें आई है। परेंट्स के अनुसार कोचिंग संचालक अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों से अध्ययन के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं। खाने के लिए ही केवल छह हजार तक की मोटी रकम वसूला जाता है। एजुकेशनल रूल के अनुसार बच्चों के साथ मारपीट अनलिगल हैं परन्तु उक्त कोंचिंग में किसी प्रकार के नियम एवं शर्तों का पालन नहीं किया जाता, जिसका जीता-जागता उदाहरण उक्त बच्चे के साथ बेदर्दी पूर्वक हुए मारपीट है। जिससे बच्चे के पीठ और हाथ पर गहरी चोट आई है। अध्यापन के लिए स्कूल आने वाले बच्चों के साथ संचालकों द्वारा इस तरह के व्यवहार से बच्चों के मन में नकारात्मक विचार आते हैं, इन परिस्थितियों में बच्चे यदि गलत कदम उठा लें तो इसका जिम्मेदार कौन होगा यह एक विचारणीय प्रश्न है। अभिभावकों ने मांग की है कि कोचिंग के नाम पर नियमों को धत्ता बताने वाले इस सेंटर पर कानून के तहत कार्यवाही करने की आवश्यकता है ताकि शिक्षा के नाम पर व्यवसायिकता पर पाबंदी लगने के साथ बच्चों के साथ गलत व्यवहार करने वालों को भी सबक मिल सकें।

…………………………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top