रायपुर (News27) 20.05.2024 । छत्तीसगढ़ प्रदेश में दिनांक 7 जून को आईपीएल के तर्ज पर क्रिकेट प्रीमियर लीग होना है। जिसके ब्रांड एंबेसडर पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना को बनाया गया है। इस दौरान उन्होंने उप-मुख्यमंत्री अरूण साव से मुलाकात की। श्री साव के निवास स्थान पर मुलाकात के लिए पहुंचे लोगों में छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। क्रिकेटर सुरेश रैना राजधानी रायपुर पहुंचे हुए थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में क्रिकेट स्पर्धा को लेकर उम्मीदें जताई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्रिकेट जगत में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की अहम भागीदारी होगी, क्योंकि यहां क्रिकेट को लेकर बेहतर मैदान के साथ लोगों में मेडनेस क्रेज भी है।
…………………

