गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल के रूप में रमेन डेका ने लिया शपथ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नए राज्यपाल को दी बधाई
रायपुर (News27) 01.08.2024 । छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यामूर्ति रमेश सिन्हा ने नवनियुक्त गर्वनर रमेन डेका को छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल के रूप में ईश्वर के नाम शपथ दिलाई। यह कार्यक्रम राजभवन के दरबार हाॅल में गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित रहीं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमनसिंह, उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने श्री डेका को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया और बुधाई एवं शुभकामनाएं दी।
……………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top