रायपुर (News27) 30.05.2024 । भीषण गर्मी में जल की कीमत कौन नहीं समझता, परन्तु इस समझ में चिंताजनक बात यह है कि ग्रीष्म ऋतु में सबसे ज्यादा होने वाली समस्याओं में पानी की समस्या का सामना राजधानी रायपुर के विभिन्न क्षेत्रवासियों को करना पड़ रहा है। राजधानी को पानी देने वाला गंगरेल बांध में भी महज दो टीएमसी पानी ही शेष है। एक ओर गर्मी में तेज लू का प्रकोप से लोग हलाकान हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए दुबर में दो आषाढ़ हो गया है, हालंकि मौसम विभाग की माने तो मानसुन ज्याद दूर नहीं है, और अच्छी बारिश के आसार भी है, परन्तु इस बार मानसून समय पर दस्तक नहीं देता है और अच्छी वर्षा नहीं होती है तो इसका सीधा असर लोगों के जीवन पर पड़ेगा। इस भीषण गर्मी में प्यास बुझाने गंगरेल बांध में करीब 28.31 अरब लीटर पानी है, जो महज 80 दिन का पानी है। यही वजह है कि अब गंगरेल बांध प्रबंधन बीएसपी यानी भिलाई स्टील प्लांट को पानी देना बंद कर दिया है। प्रशासन द्वारा लोगों को जल बचाने जागरूक किया जा रहा है। फिलहाल व्यापक गर्मी के चलते जल संरक्षण के उपायों पर ध्यान देने के साथ पानी की कीमत को भी समझना बेहद जरूरी हो गया। ऐसे में गर्मी की मार झेल रहे जनता के लिए पेयजल की समस्या लोगों के परेशानी का सबब बन चुका है।
…………………

