गोंड यूथ स्टूडेंट्स जशपुर ने किया शैक्षणिक परिचर्चा

घोटुल केंद्रो में नवोदय ,प्रयास , एकलव्य प्रवेश परीक्षा तैयारी की दी जाएगी शिक्षा

दुलदुला । रविवार को गोंड यूथ जशपुर की नव ईकाई गोंड यूथ स्टूडेंट्स जशपुर ने सामाजिक उत्थान व शिक्षा पर बंगुरकेला में विशेष बैठक आयोजित किया। उन्होंने सामाजिक शिक्षा संस्कार पर दिया जोर दिया । इस बैठक में रायडीह ,बंगुरकेला, पतराटोली ग्राम से लोग उपस्थित हुए ।
इस दौरान सामाजिक परिचर्चा के साथ शैक्षणिक परिचर्चा किया गया।
गोंड यूथ के अध्यक्ष तूफान सिंह ने बैठक में उपस्थित सामाजिक लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा गोंड यूथ स्टूडेंट आदिवासी गोंड समाज के लोगों को शिक्षा ,संस्कार ,संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रहीं हैं। उन्होंने कहा गोंड यूथ का उद्देश्य आदिवासी गोंड समाज के पिछड़े हुए लोगों को शिक्षा एवं संस्कारों से जोड़ना हैं। समाज को आगे बढ़ाने और संस्कारों को जीवित रखने के लिए सभी का साथ जरूरी हैं। दुलदुला जनपद में गोंड यूथ स्टूडेंट द्वारा आठ परीक्षेत्र पर घोटुल केंद्र की स्थापना की गई हैं। जिसका उदेश्य नवोदय ,प्रयास , एकलव्य शिक्षण संस्थान की तैयारी व बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है । इस बैठक विशेष नीतू जगत ,विवेक कुमार सिंह,रिंकी मरावी ,दीपिका मरावी,सूरज जगत ,संजीता जगत समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top