माता काली कांकली व बुढ़ा देव में लगाया खिचड़ी और महुआ का भोग
जशपुर नगर. गोड़ समाज ने नवरात्रि के नवमी दिन पर्यटन स्थल रानीदह में नवरात्रि पूजन किया .इस अवसर पर नगर के गोड़ समाज के लोग जशपुर से रानीदह बड़ी संख्या में पहुंचे और पूजन में शामिल हुए.उन्होंने बुढ़ा देव व माता रानी का जमकर जयकारा लगाया.
पूजन से पूर्व जगह कों शुद्ध किया गया फिर देवआलय में हाथ जोड़कर सामूहिक पूजन के लिए बैठे. बैगा सुखदेव राम के द्वारा माता काली कांकली व गोड़ समाज के आराध्य ईष्टदेव बुढ़ादेव कि आरती उतारकर विधिवत पुजा अर्चना कराया और हवन हुआ, इसके पश्चात उन्होंने खिचड़ी और महुआ का भोग लगाया वहीं फल समेत पुष्प, दूध अर्पित कर माता रानी और बुढ़ा देव कों नमन किया.उन्होंने देवी कि स्तुति कर प्रदेश व क्षेत्रवासियों कि खुशहाली व उन्नति कि कामना कि . समाज के लोगों ने बताया कि नवरात्रि के मौके पर रानीदह पूजा स्थल में गोडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम का एक दौर में आगमन हुआ था. उन्होंने पेनठाना पुजा स्थल(देवालय ) बनाने के लिए जशपुर नगर गोड़ समाज कि प्रशंसा कि थीं. उन्होंने बताया कि नवरात्रि में माता रानी में असीम शक्ति रहती हैं. जो कोई सच्चे मन से माता रानी कि उपासना करता हैं उसकी मनोकामना पूर्ण होती हैं. विदित हो कि रानीदह में गोड़ समाज द्वारा देव स्थल (पेनठाना) स्थापना लगभग 2003 में एक न्यायधीश द्वारा कि गईं थीं वह भी गोड़ समाज के थे उनके स्थान्तरण के बाद एल. प्रधान देवालय कि सेवा कर रहें हैं. उनकी अगुवाई में प्रति वर्ष कि तरह इस बार भी नवरात्रि पुजा कि गईं. पुजा के पश्चात भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया.इस अवसर पर सुदर्शन सिदार, सचिन दिवान,तूफान सिंह, अमित सिदार, मुनेश्वर सिंह धनंजय सिंह, समेत समाज के अन्य लोग मौजूद रहें.

