ग्वालियर से कुख्यात सुदखोर वीरेन्द्र तोमर गिरफ्तार, भाई रोहित अब भी फरार

रायपुर । कुख्यात सुदखोर वीरेंद्र तोमर को ग्वालियर से रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जून 2025 से उसकी तलाश में थी। उसका भाई रोहित तोमर अब भी फरार है। दोनों भाइयों पर सुदखोरी, मारपीट, जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट सहित कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों भाइयों ने अंडे का ठेला – लगाते सुदखोरी और जबरन वसूली करके रायपुर मे करोड़ो की सम्पति बनाई है। इन पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया है।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई और भी तेज हो गई।

रायपुर पुलिस पिछले कई महीनों से तोमर ब्रदर्स की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुई थी। लोकेशन ट्रैकिंग और लगातार निगरानी के बाद वीरेन्द्र तोमर को ग्वालियर से दबोच लिया गया। वहीं उसके भाई रोहित तोमर के ठिकानों को लेकर पुलिस उससे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।

Back To Top