धमतरी । नगरी। विकासखंड नगरी के ग्राम घुटकेल में दीपावली पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। हिंदू सनातन धर्म की परंपरा अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना कर ग्रामवासियों ने भगवान श्री गणेश और मां लक्ष्मी की आराधना की।
पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीणों ने दीप जलाकर पूरे ग्राम को रोशनी से जगमग कर दिया। इस अवसर पर ग्राम के सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम में सरपंच कुसुमलता समरथ, उपसरपंच संगीता बाई जायसवाल, सीताबाई साहू, पुनारत नेताम, कैलाश नागवंशी, छोटेलाल देवघर ध्रुव, सुरेश नागवंशी, जागेश्वर ध्रुव, सुरेंद्र कुमार साहू, मल्लिकार्जुन यादव, महिला प्रकोष्ठ की लीला बाई ध्रुव, अमरावतीन नागवंशी, सोन कुमार नागवंशी, दुग्धि बाई ध्रुव, सुमित्रा बाई ध्रुव, चैन सिंह गहने, सहित पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ग्राम में पूरे दिन उत्सव का माहौल रहा और शाम को पटाखों की गूंज व दीपों की रोशनी से पूरा गांव आलोकित हो उठा।

