रायपुर (News27) 21.04.2024 । चूना भट्ठी, रमन मंदिर वार्ड, चैत्र नवरात्रि के अवसर पर साहू बाडा के समाजसेवक और शिवसेना के पदाधिकारी सुरेश साहू ने प्रदेश और मुहल्ले की शांतिपूर्ण वातावरण की कामना कर नवरात्रि में जंवारा कलश ज्योति प्रज्वलित करके विधि.विधान पूर्वक जवारा का विसर्जित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो महिलाओ और पुरूषों ने जवारा विसर्जन करने में अपनी सहभागिता निभाई और हर्षोल्लास के साथ चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाकर देश-प्रदेश और मुहल्ले में शांति की कामना करते हुए भक्ति भाव से नवरात्रि का समापन समारोह संपन्न किया।
……………………………..

