छठ पूजा पर पटना से दुर्ग के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

रायपुर। छठ महापर्व पर घर जाने वालों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी राहत दी है। त्योहार के दौरान बिहार और झारखंड की ओर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग–पटना छठ पूजा स्पेशल एक्सप्रेस (Train No. 08795/08796) चलाने का निर्णय लिया है।

त्योहार के अवसर पर हर साल बिहार और झारखंड की ओर जाने वाले यात्रियों को टिकट की भारी समस्या और भीड़भाड़ का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे ने यह विशेष ट्रेन शुरू की है।

यह ट्रेन दुर्ग से पटना और पटना से दुर्ग के बीच चलेगी, जिससे छठ मनाने घर लौटने वालों को बड़ी सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस ट्रेन में अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं ताकि यात्रियों को आरामदायक यात्रा मिल सके।

Back To Top