छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 बजे पहुंचेंगे राजभवन, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकती है चर्चा

रायपुर (News27) 22.06.2024 । प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रातः 11 राजभवन पहुंचेंगे। सीएम श्री साय छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से रूबरू होंगे एवं अन्य विषयों सहित मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा हो सकती है। ज्ञात हो कि कैबिनेट में रिक्त दो पदों एवं शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी चर्चा करेंगे। नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 20 जून को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, मुख्यमंत्री की सलाह पर महामहिम राज्य ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया तथा सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गई थी। – फाईल फोटो
……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top