रायपुर (News27) 05.06.2024 । छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव-24 के नतीजों का क्रम नीचे इस प्रकार हैं:-
- बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी के महेश कश्यप जीत गये हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मंत्री कवासी लखमा को हराया।
- राजनांदगांव लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद संतोष पांडेय जीत गये हैं। उन्होंने प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को शिकस्त दी।
- कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी के भोजराज नाग ने विजय हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को लगातार दूसरी बार हराया।
- महासमुंद लोकसभा सीट से बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को हराया।
- रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जीत गये हैं। उन्होंने कांग्रेस के रायपुर पश्चिम से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को हराया।
- दुर्ग लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद विजय बघेल जीत गये हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेंद्र साहू को हराया है।
- सरगुजा लोकसभा सीट से बीजेपी के चिंतामणि महाराज जीत गये हैं। उन्होंने कांग्रेस की शशि सिंह को हराया।
- रायगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के राधेश्याम राठिया जीत गये हैं। उन्होंने कांग्रेस की डॉ.मेनका देवी सिंह को हराया।
- बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के तोखन साहू जीत गये हैं। उन्होंने कांग्रेस के देवेंद्र सिंह यादव को हराया।
- जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से बीजेपी के कमलेश जांगड़ जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया को हराया।
- कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी की पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय हार गई हैं। उन्हें कांग्रेस की मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत ने हराया है।
—————————————

