छत्तीसगढ़ पुलिस में तबादलों की आहट, जल्द जारी हो सकती है नई सूची

रायपुर। दिवाली और राज्योत्सव जैसे बड़े कार्यक्रमों के समापन के बाद अब गृह विभाग में गतिविधियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ पुलिस में तबादलों की एक नई सूची जल्द जारी की जाने वाली है। फाइल इस समय पुलिस मुख्यालय (PHQ) और गृह विभाग के बीच अंतिम मंजूरी के दौर में है।

सूत्र बताते हैं कि इस बार तबादलों की शुरुआत रिजर्व इंस्पेक्टर (आरआई) कैडर से होने की संभावना है। इसके बाद राज्य पुलिस सेवा (रापुसे) अधिकारियों के तबादले किए जाएंगे।

संभावित आरआई तबादले (सूत्रों के अनुसार)

  • आरआई सोनू वर्मा – नारायणपुर से बिलासपुर
  • आरआई भूपेंद्र गुप्ता – बिलासपुर से जगदलपुर
  • आरआई अभिजीत भदौरिया – जगदलपुर से रायपुर

डीएसपी कैडर के तबादले (विचाराधीन)

  • डीएसपी मनीशंकर चंद्रा – एसबी पीएचक्यू से रायपुर पुलिस लाइन
  • डीएसपी निलेश द्विवेदी – रायपुर पुलिस लाइन से एसबी पीएचक्यू

त्योहारों और वीवीआईपी कार्यक्रमों के कारण तबादले टल रहे थे, जो अब फिर से शुरू होने वाले हैं।

Back To Top