जशपुर, 03 अक्टूबर 2025 ।जिले में 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट जशपुर के बालाजी मंदिर के पास कम्युनिटी हॉल में आयोजित होगा। जिला खेल अधिकारी और आयोजन समिति के सचिव समीर बड़ा ने बताया कि यह टूर्नामेंट सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए खुला है।
आयोजन और मार्गदर्शन
यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ के मार्गदर्शन और दिशानिर्देश के अनुसार आयोजित किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने राज्य के सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से इसमें अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है।
पुरस्कार और सम्मान
प्रतियोगिता में कुल दो लाख इक्यावन हजार रुपए की नकद पुरस्कार राशि, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे। कुल 38 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विशेष सुविधाएँ
पहले पंजीकृत 50 पुरुष और 30 महिला खिलाड़ियों को निःशुल्क डॉरमेट्री आधारित आवास उपलब्ध। प्रतिभागियों को रियायती दर पर लॉज, होटल और टूर्नामेंट स्थल पर भोजन।
9 अक्टूबर के बाद पंजीकरण बंद
प्रवेश की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक है । 6 अक्टूबर के बाद प्रवेश के लिए 250 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। 9 अक्टूबर के बाद प्रवेश पुरी तरह बंद हो जाएगा। टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट चेस एसोसिएशन में वर्ष 2025-26 के लिए लागू शुल्क जमा कर सदस्यता लेनी होगी।इसमें छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
जशपुर जिले के निवासियों के लिए 75 रुपए और अन्य जिले के निवासियों के लिए यह पंजीयन शुल्क 150 रूपए है। जिन खिलाड़ियों ने पहले से सदस्यता ली हुई है उन्हें दुबारा पंजीयन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

