छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती पर क्विज़, भाषण एवं समूह चर्चा प्रतियोगिता

73 प्रतिभागियों ने दिखाया कौशल, कुलपति प्रो. शुक्ला रहे मुख्य अतिथि

रायपुर (वीरेन्द्र साहू)।पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग की ओर से “छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती” (25वीं वर्षगांठ) समारोह के अंतर्गत क्विज़, भाषण और समूह चर्चा प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय की शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला में किया गया।

इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के अध्ययनशालाओं एवं संबद्ध महाविद्यालयों से कुल 73 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजीव चौधरी, शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष प्रो. सी.डी. अगासे एवं संचालक शारीरिक शिक्षा प्रो. रीता वेंणु गोपाल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मेघा श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सुरज देशलहरे ने प्रस्तुत किया।

प्रतिभागियों ने अलग-अलग विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी

क्विज़ प्रतियोगिता : छत्तीसगढ़ का इतिहास, संस्कृति और भौगोलिक पृष्ठभूमि

भाषण प्रतियोगिता : छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्पराओं का महत्व

समूह चर्चा (Group Discussion) : छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी और राज्य का भविष्य

निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम इस प्रकार रहे—

भाषण प्रतियोगिता

1. प्रथम स्थान – विक्की चंदेल (दिशा लॉ कॉलेज)

2. द्वितीय स्थान – अंशिका ओझा (School of Studies in Law)

3. तृतीय स्थान – जितेन्द्र साहू (विकास शिक्षा महाविद्यालय)

क्विज़ प्रतियोगिता

1. प्रथम स्थान – तेजराय (School of Studies in Economics)

2. द्वितीय स्थान – राहुल सिंह (School of Studies in Physical Education)

3. तृतीय स्थान – नम्रता सेन (Institute of Teachers Education)

समूह चर्चा प्रतियोगिता

1. प्रथम स्थान – हर्षित राव रानसिंह (School of Studies in Economics)

2. द्वितीय स्थान – डी. ज्ञानेश कुमार (School of Studies in Law)

3. तृतीय स्थान – आयुष देवांगन (School of Studies in Physics & Astrophysics)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top