छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी ने हरतालिका तीज की माताओं-बहनों को दी बधाई

by।शिवचरण सिन्हा

मनोज सिंह मंडावी छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष, एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर जिला कांकेर

रायपुर 30 अगस्त 2022।भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज पर्व पर छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी ने सभी तीजहारिन माता बहनों को व्रत की सफलता और मनोकामना पूर्ति के लिये बधाई शुभकामनाएं दी है। श्री मडावी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। राज्य में इसे तीजा कहा जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। तीजा के एक दिन पहले करू भात खाने की खास परंपरा है। तीज के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं एक दिन पहले करेले की सब्जी और चावल खाती हैं। जिसके बाद कुछ भी नहीं खाती हैं। तीज व्रत के एक दिन पहले करेला इसलिए खाया जाता है, क्योंकि करेला
खाने से कम प्यास लगती है। हरतालिका तीज का उपवास महिलाएं निर्जल होकर करती है। इस दिन करेला खाने का दूसरा कारण ये भी है कि मन की शुद्धता के लिए करेले की कड़वाहट जरूरी है, जिससे मन शांत हो जाता है। छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी ने कहा कि, हरतालिका तीज सौभाग्यवती महिलाओं का पौराणिक और पारंपरिक व्रत है। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती का मिलन हुआ था। हरतालिका तीज का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक है। इस व्रत में अन्न और जल का त्याग किया जाता है। सुहागिन स्त्रियां व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं, व्रत रखकर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत जीवन में ऊर्जा लाता है और नकारात्मक विचारों का नाश करता है। श्री मंडावी ने पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियों विशेषकर महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है सभी तीजहारिन माताओं और बहनों के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रकट करते हुए लोगों के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top