छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य एवं संभागीय अधिमान्यता समितियों का किया गठन

दो वर्ष या नई समिति के गठन तक कार्यकाल

रायपुर।राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ समाचार मीडिया प्रतिनिधि अधिमान्यता नियम, 2019 के तहत राज्य स्तरीय और संभागीय अधिमान्यता समितियों का गठन किया है। यह समितियाँ पत्रकारों की अधिमान्यता संबंधी मामलों की समीक्षा और अनुशंसा करेंगी।

जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन समितियों का कार्यकाल राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से दो वर्ष का होगा। राज्य शासन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की सुरक्षा, अधिमान्यता प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और मीडिया कर्मियों के कल्याण हेतु योजनाओं के प्रभावी संचालन की निगरानी करना।

राज्य स्तरीय अधिमान्यता समिति

राज्य स्तरीय समिति में प्रमुख संपादकों और वरिष्ठ पत्रकारों को शामिल किया गया है।
इस समिति में निम्न सदस्य होंगे

1. राजेश जोशी, संपादक नवभारत, रायपुर

2. सतीश श्रीवास्तव, संपादक नई दुनिया, रायपुर

3. हर्ष पांडेय, स्थानीय संपादक दैनिक भास्कर, रायपुर

4. अरुण उपाध्याय, संपादक स्वदेश, बिलासपुर

5. अनिल रतेरिया, संपादक इस्पात टाइम्स, रायगढ़

6. पवन दुबे, प्रधान संपादक चैनल इंडिया, जगदलपुर

7. सुरज बुद्धदेव, संपादक दैनिक दावा, राजनांदगांव

8. जी. पी. तिवारी, संपादक अंबिकावाणी, अंबिकापुर

9. अभिषेक शुक्ला, समाचार संपादक न्यूज़18, रायपुर

10. मोहन तिवारी, संवाददाता टीवी-24, रायपुर

संभागीय अधिमान्यता समितियाँ

रायपुर संभाग

प्रवीण पाठक (नवभारत),
डॉ. राकेश पांडेय (दैनिक भास्कर),
आशीष तिवारी (लल्लूराम डॉट कॉम),
नीरज बाजपेयी (नवभारत, बलौदाबाजार),
जितेंद्र सतपथी (पत्रिका, महासमुंद),
गोरेलाल सिन्हा (हरिभूमि, गरियाबंद),
विशाल सिंह ठाकुर (विजन न्यूज़ सर्विस, धमतरी),
वरुण श्रीवास्तव (IBC24, रायपुर),
डॉ. अवधेश मिश्रा (BSTB, रायपुर)।

दुर्ग संभाग

सुनील गुप्ता (चिंतक, दुर्ग),
टी. सूर्याराव (नई दुनिया, दुर्ग),
ओम दुवानी (हरिभूमि, बालोद),
अशोक पांडेय (नादगांव टाइम्स, राजनांदगांव),
शशांक तिवारी (सबेरे संकेत),
अवधेश त्रिपाठी (नवभारत, मोहला-मानपुर चौकी),
ईश्वर कुम्भकार (स्वतंत्र स्वर, कबीरधाम),
आनंद ओक्षा (INH-24),
राहुल साहू (बंसल न्यूज़, बेमेतरा)।

बिलासपुर संभाग

वाल सिंह पारधी (पत्रिका),
देवेन्द्र गोस्वामी (नवभारत),
मनोज व्यास (दैनिक भास्कर),
आनंद शर्मा (दैनिक भास्कर, रायगढ़),
हेमंत थवाइत (कैलोप्रवाह),
कृष्ण कुमार राठौर (छत्तीसगढ़ वॉच, कोरबा),
ज्ञानचंद शर्मा (हरिभूमि, मुंगेली),
संदीप करिहार (INH न्यूज़, बिलासपुर),
प्रशांत सिंह (न्यूज़24, जांजगीर)।

सरगुजा संभाग

अनंगपाल दीक्षित (नई दुनिया, अम्बिकापुर),
विकास पांडेय (दैनिक भास्कर, जशपुर),
सतीश गुप्ता (नवभारत, बलरामपुर),
उपेन्द्र दुबे (अंबिकावाणी, सूरजपुर),
प्रवीन्द्र सिंह (हरिभूमि, कोरिया),
योगेश चंद्र (पत्रिका, कोरिया),
रवीन्द्र थवाइत (नई दुनिया, जशपुर),
रमेश शर्मा (IBC-24, जशपुर),
दीपक सिंह (न्यूज़18, जशपुर)।

संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता नियम, 2019 के तहत यह समिति भी गठित की है।

सदस्य:
हिमांशु द्विवेदी (हरिभूमि),
यशवंत गोहिल (दैनिक भास्कर),
रश्मि ड्रोलिया (टाइम्स ऑफ इंडिया),
सुशील अग्रवाल (सिटी क्रॉनिकल),
अजयभान सिंह (वरिष्ठ पत्रकार),
ज्ञानेन्द्र तिवारी ( विस्तार न्यूज़),
विश्वेश ठाकरे (IBC-24),
संजीव गुप्ता (PTI),
विजय त्रिपाठी (जशपुर टुडे),
मनीष गुप्ता (पत्रिका, जगदलपुर),
सुनील गुप्ता (नई दुनिया, बिलासपुर)।









Back To Top