जंगली सुअर का मांस खाने की थी तैयारी
बलरामपुर। चौकी डिंडो क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विरेन्द्रनगर (मिठी महुआपारा) में जंगली सुअर मारने के उद्देश्य से खेत में लगाए गए करंट युक्त GI तार में फंसने से जयपाल पण्डो नामक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे जंगली सुअर को मारकर उसका मांस खाने की तैयारी कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, मृतक जयपाल पण्डो 09 अक्टूबर की रात से लापता था। सुबह उसके मित्र शिवप्रसाद पण्डो ने सूचना दी कि जयपाल खेत में करंट लगे तार में फंस गया है। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि खेत में बांस की खूंटी पर लटकाए गए नंगे GI तार में बिजली प्रवाहित थी, जिससे युवक की मौत हुई।
मामले में दर्ज अपराध:
मर्ग क्रमांक: 47/2025
अपराध क्रमांक: 62/2025
धारा: 105, 3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं विद्युत अधिनियम की धारा 135(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. रामधनी पण्डो (52 वर्ष)
2. देवनरायण पण्डो (40 वर्ष)
3. धनंजय पण्डो (26 वर्ष)
4. अमीरचंद पण्डो (30 वर्ष)
5. संदीप पण्डो (25 वर्ष)
6. शिवप्रसाद पण्डो (30 वर्ष)
7. जयकांत पण्डो
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सामूहिक रूप से खेत की रखवाली और जंगली सुअर का शिकार करने के उद्देश्य से करंट युक्त तार लगाया था। घटना के बाद जानकारी छिपाने का भी प्रयास किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देशन में चौकी प्रभारी नवल किशोर दुबे ने हमराह स्टाफ के साथ त्वरित कार्रवाई कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा दिनांक 12.10.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

