कन्या महाविद्यालय में जनजाति समाज विषय पर कार्यशाला
जशपुरनगर. देश के हर कोने से जनजातियों ने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।वर्तमान पीढ़ी के लिए जनजातीय नायक एवं उनकी गौरव गाथा प्रेरणादायक है.यह उद्बोधन अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष योगेश बापट ने शासकीय विजय भूषण सिंह देव कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में दिया.
शनिवार कों महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ मे जनजाति समाज का गौरवशाली अतीत (ऐतिहासिक सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान )विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया . इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कल्याण आश्रम के अध्यक्ष योगेश बापट ,भाजपा नेता नितिन राय और कृपा शंकर भगत थे .इस
कार्यक्रम का शुभारंभ जनजाति नायकों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. उस दौरान छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार गाया गया. इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ. एम. गुप्ता ने आदिवासी जननायक और उनके योगदान पर अपने विचार रखें . कार्यक्रम कों और खास बनाने के लिए प्रसिद्ध फ़िल्म आर. आर. आर. के गीत “कोमडम भीमडू” गीत कि प्रस्तुति कि गईं. कार्यक्रम के संयोजक अर्जुन कुमार खलखो (सहायक प्राध्यापक -भूगोल )एवं सह-संयोजक निमन झरिया मिंज (सहायक प्राध्यापक -रसायनशास्त्र) थे. अर्जुन खलखो द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना को संक्षेप में बताया गया.
इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता संस्था की प्राचार्य डॉ. एम. गुप्ता ने किया. . इस मौके पर छात्राओं ने लोक नृत्य कि शानदार प्रस्तुति कर दर्शकों का मनमोह लिया.

