
रायपुर (News27) 05.11.2024 । भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार राठी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार पर अपराध एवं अपराधियों को बढ़ावा देने का बेबुनियाद आरोप लगा रही है।
राजकुमार राठी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में विकास और विश्वास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपराध बढ़ने के आरोप लगाने से पहले कांग्रेस पूर्व के कांग्रेस सरकार पर एक नजर डाले, जिसमें उस समय के भूपेश सरकार जब कवर्धा जल रहा था तब ऐसी विषम परिस्थितियों से निपटने के बजाय वे फायर बिग्रेड लेकर चुनावी प्रचार करने यूपी के अमेठी गए हुए थे, राज्य में हत्या, डकैती, व्याभिचार और लुट का बोलबाला था।
राठी ने कहा कि कांग्रेस के लिए इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकती है कि उनके मंत्री शिव डहरिया द्वारा ब्लातकार की घटना को छोटी-मोटी घटना बताते थकते नहीं थे।
—————————–

