जब लाशें उठ रहीं थीं, तब मंच पर गूंज रहे थे गीत — मंत्री टंक राम वर्मा की संवेदनहीनता पर उठे सवाल

रायपुर/बिलासपुर। बिलासपुर रेल हादसे में 11 लोगों की मौत और 20 गंभीर रूप से घायल होने की खबर ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। वहीं इसी दौरान राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा का जांजगीर जिले में राज्य अलंकरण एवं रजत जयंती महोत्सव के मंच पर गीत गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हादसे के समय जब राहत एवं बचाव कार्य जारी थे, तब मंत्री का मंच पर सुर में गाना जनता के बीच संवेदनहीनता की पराकाष्ठा के रूप में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब पूरा प्रशासन आपदा से निपटने में जुटा था, तब आपदा विभाग के मंत्री का ऐसा व्यवहार कितना उचित है।

राज्यभर में इस घटना को लेकर आक्रोश और आलोचना का दौर जारी है। कई यूज़र्स ने लिखा — “जब लाशें उठ रहीं थीं, तब सुर उठाना क्या राजनीति का नया मानक है?”

सरकार की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Back To Top