रायपुर (News27) 27.04.2024 । जंगल का दावानल अपने भंयकर तपिश से सबकुछ निगलते जा रहा है। हम बात कर रहे हैं जशपुर जिले के ग्राम दमेरा के जंगलों में लगे आग की, जो फैलते जा रहा है और वनोपज औषधि व उपयोगी नेचुरल संसाधन इस आग के चपेट में है। गर्मी के दिनों में जंगल में आग लगना स्वाभाविक है, ऐसे में वन विभाग को पहले से सजग रहने की आवश्यकता है, परन्तु दमेरा के जंगल में लगे आग फैलते जा रहा है, प्राप्त जानकारी अनुसार वन विभाग द्वारा आग बुझाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है, जिससे वन्य प्राणियों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। आसपास के ग्रामीण भी चिंतित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार एक एकड़ जंगल में ही वनोषधि व अन्य उपयोगी संसाधनों की कीमत करोड़ों में हो सकती है, जिसकी सुरक्षा आवश्यक है। खासतौर पर जंगल में सबसे अधिक खतरा अंधड़ के बाद आग से होता है, जंगल में चिंगारी सुलगते ही इसे बुझाने का उपक्रम किये जाने पर ही आग को फैलने से बचा जा सकता है, परन्तु वन विभाग के गैर जिम्मेदारी के कारण दमेरा का जंगल आग के चपेट में झूलस रहा है।
……………………….

