जशपुर की बेटियां सिमरन शब्बा ए.एफ.एम.आई गोल्ड मेडल से  हुई सम्मानित

• अहमदाबाद में पदमश्री डॉ.जहीर इसहाक काजी के हाथों  सिमरन को मिला पदक

जशपुर नगर। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल जशपुर नगर की छात्रा सिमरन शब्बा ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है । उनको उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए प्रतिष्ठित   ए.एफ.एम.आई गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। सिमरन को यह मेडल अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें ₹7,000 का नकद पुरस्कार भी दिया गया। यह सम्मान पद्मश्री पुरस्कार विजेता डॉ. जहीर इसहाक काज़ी द्वारा प्रदान किया गया, जिसने इस अवसर को और भी खास बना दिया। इस कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के मेधावी बच्चों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित किया गया और उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया गया।

ए.एफ.एम.आई साक्षरता मिशन पर  कर रहा कार्य

AFMI (अमेरिकन फेडरेशन ऑफ मुस्लिम्स ऑफ इंडियन ओरिजिन) एक परोपकारी संगठन है, जो 1989 में भारतीय मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को शिक्षा के माध्यम से सुधारने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। AFMI शत् प्रतिशत साक्षरता प्राप्त करने के मिशन पर कार्य करता है। 

प्राचार्य एवं परिवार ने खुशी जाहिर की

सिमरन की यह उपलब्धि उनके स्कूल और परिवार के लिए गर्व का विषय है। सिमरन ने विगत वर्ष पूरे प्रदेश में मेरे सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उनके पिता मोहम्मद शाहिद अंसारी और माता  सबीहा नाज सिमरन की इस उपलब्धि पर बहुत खुश हैं। स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य विनोद गुप्ता सहित शिक्षकों ने सिमरन के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top