रायपुर (News27) 15-06-2024 । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अंतर्गत ग्राम तुमला से सटे आसपास लगभग 25 किलोमीटर के दायरे में हीरा का एक बड़ा भंडार होने की पुष्टि की गई है। खनिज विभाग के अतिरिक्त संचालक डी. महेश बाबू ने बताया कि भौमिकी एवं खनिकर्म संचालनालय छत्तीसगढ़, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसलटेंसी के संयुक्त सर्वे में हीरे का यह ब्लाक खोजा गया है। जल्द ही स्थान चिन्हिंत कर ब्लाकों में हीरे के भंडारण का और अध्ययन के साथ इसके खनन के लिए ई-आक्शन जारी कर कार्यवाही आगे बढ़ाई जाएगी। गौरतलब है कि हीरा उच्च ताप व दाब वाले क्षेत्र में मिलता है। क्षेत्र में मौजूद संकेतक खनिजों क्रोमाइट पाइरोप इल्मेनाइट व अन्य भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं।
…………….

