जैतखाम क्षतिग्रस्त मामले में राज्य शासन ने की न्यायिक जांच की घोषणा

रायपुर (News27) 14-06-2024   पिछले दिनों जिले के महकोनी में जैतखाम को क्षतिग्रस्त किये जाने के मामले में राज्य शासन ने न्यायिक जांच की घोषणा करते हुए छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सी.बी. बाजपेयी को इसकी जवाबदारी सौंपी है।

गुरूवार की रात में राज्यशासन के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल के हस्ताक्षर से जारी किये गये इस आदेश में इस पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने के लिये एक सदस्यीय जांच समिति बनाई गई और छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सी. बी. बाजपेयी को 6 बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपने कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि बलौदाबाजार जिले के ग्राम महकोनी अमरगुफा के पास स्थित जैतखाम को अज्ञात लोगो के द्वारा नुकसान पहुंचाये जाने पर सतनामी समाज उद्वेलित था जिसके परिणामस्वरूप बलौदाबाजार में शासकीय कलेक्टर एसपी कार्यालय को जलाया गया। इस पूरे घटनाक्रम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काफी गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर व एसपी की छुट्टी कर दी । -फाईल फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top