झूलेलाल वार्ड को मॉडल वार्ड बनाना मेरी प्राथमिकता :पलक सुखवानी
सड़क समस्या होगी दूर नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी
By. अविनाश वाधवा
तिल्दा नेवरा। नगर पालिका तिल्दा नेवरा के झूलेलाल वार्ड क्रमांक 13 में करीब ₹5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत भूमि पूजन के साथ हुई। यह सड़क नेहा मेडिकल से लेकर निहिचालानी परिवार के मकान तक बनाई जा रही है। सड़क निर्माण से वार्ड में बरसात के दिनों में होने वाली कीचड़ और जलभराव की परेशानी खत्म होगी तथा लोगों को आवागमन में आसानी मिलेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा और उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पलक विकास सुखवानी ने विधिवत पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया।
इस मौके पर पलक सुखवानी ने कहा कि उनका लक्ष्य है “वार्ड में निरंतर विकास कार्य हों और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें। झूलेलाल वार्ड को मॉडल वार्ड बनाना मेरी प्राथमिकता है।” कार्यक्रम में भाजपा नेता अनिल अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष विकास सुखवानी, पार्षद ईश्वर यदु, तथा सिंधी समाज के वरिष्ठजन किशोर सतपाल, मोतीराम ज्ञानचंदानी, अनिल निहिचालानी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
लोगों ने कहा कि यह सड़क बनने से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या दूर होगी और नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

