
रायपुर (News27) 16.06.2024 । छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंहदेव बेबीराज का शनिवार की सुबह आठ बजे निधन हो गया।
छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंहदेव बेबीराज का शनिवार की सुबह आठ बजे निधन हो गया।
वो पिछले छह महीने से कैंसर से पीड़ित थीं। दिल्ली और मुंबई के अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा था।
कोई सुधार नहीं हुआ तो 13 जून को मुंबई से अंबिकापुर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से लाया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज दो बजे के बाद रानी तालाब में किया जाएगा।
—————————-

