टीवी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देख मिलने की हसरत हुई पुरी

आदिवासी किसान का पुत्र रविशंकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर लौटा

छात्रवास अधिक्षक अमित सिदार व छात्रों ने रविशंकर राम , शिक्षक तूफान सिंह का किया स्वागत

जशपुर नगर। टीवी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देख मिलने की हसरत आदिवासी किसान पुत्र रविशंकर राम की पुरी हो गई। उनका सपना हकीकत में पुरा हो गया जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात किया।
वह बीते 12 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा पर दिल्ली में शामिल होकर गुरुवार को जशपुर जिला मुख्यालय लौटें । इस दौरान छात्रवास अधिक्षक अमित सिदार समेत छात्रों ने रवि शंकर राम और शिक्षक तूफान सिंह का आत्मीयता के साथ स्वागत किया।
रविशंकर राम शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुरनगर के कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत है। छात्र रविशंकर के पिता नोहर साय, ग्राम छिंदकोना, सन्ना के एक छोटे किसान है। माता श्रीमती लक्ष्मी बाई गृहणी हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा परीक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान और परीक्षा के भय को दूर करने पर बच्चों से चर्चा- परिचर्चा किया। इस कार्यक्रम के लिए देश से 2 करोड़ 94 लाख से अधिक और छत्तीसगढ़ से 19 लाख से अधिक बच्चों ने अपना पंजीयन कराया था। बीते शनिवार को शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक तूफान सिंह समेत अन्य ने रवि शंकर को रायपुर एयर पोर्ट से दिल्ली रवाना किया था ।
छात्र रविशंकर को डीईओ प्रमोद कुमार भटनागर, जशपुर बीईओ श्रीमती कल्पना टोप्पो, शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य खान वक्कारुज्जमां खां समेत स्कूल परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top