रायपुर जय स्तंभ में मनाया जश्न
रायपुर (News27) 30.06.2024 । 2007 में आखिरी बार टी20 वल्र्ड कप अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया की झोली में 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब आया है। टीम ने इससे पहले 2014 में फाइनल खेला था। तब हार मिली थी। 2013 के बाद से भारत लगभग हर आईसीसी इवेंट के नॉकआउट में पहुंचा लेकिन एक बार भी टीम को जीत नहीं मिली थी। टीम इण्डिया के लिए यह भावुक क्षण था, क्योंकि सभी को लंबे समय से वल्र्ड कप का इंतजार था। यही वजह है कि टीम इण्डिया अपने आंसू नहीं रोक सके, मोहम्मद सिराज तो इस जीत के बाद दिनेश कार्तिक को अपने इन्टरव्यू में ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी भावुक थे। हार्दिक पंडया बच्चे की तरह रो रहे थे। इस जीत ने हर भारतीय के चेहरे पर खुषी ला दी। कुछ रोये भी परन्तु यह खुषी के आंसू थे। जश्न का ऐसा माहौल चला कि हर ओर इण्डिया…इण्डिया की गूंजते रहा।
———————————–

जय स्तंभ चैक में देर रात तक लोगों ने मनाया जश्न
रायपुर की परिपाटी बन चुकी है कि क्रिकेट में इण्डिया टीम की जीत को राजधानी के मुख्य चैक जय स्तंभ चैक में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
टी20 वल्र्ड कप चैंपियन बनने के बाद भी कल देर रात भारी संख्या में एकत्र होकर, डीजे की धून पर थिरकते हुए भारत माता की जय…इण्डिया…इण्डिया…का नारा लगाते रहे।
……………

