डागेश्वर साहू बने सरारीडीह परिक्षेत्र साहू समाज के नये अध्यक्ष


99% मतदान के बीच संपन्न हुआ चुनाव, ग्रामीणों और पदाधिकारियों ने दर्ज की उत्साहपूर्ण उपस्थिति

By।विरेन्द्र साहू

तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार तहसील साहू संघ तिल्दा के अंतर्गत सरारीडीह परिक्षेत्र साहू समाज का चुनाव शुक्रवार को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस निर्वाचन में 99 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर संगठनात्मक लोकतंत्र की मिसाल पेश की।

चुनाव परिणाम में डागेश्वर साहू (खपरीकला) को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर अवध राम साहू, महिला उपाध्यक्ष पद पर कुमारी बाई साहू, संगठन सचिव पद पर केशव साहू तथा महिला संगठन सचिव पद पर नंदिनी साहू निर्वाचित हुईं।

निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में तहसील साहू संघ अध्यक्ष पोषण साहू, उपाध्यक्ष गिरेंद्र साहू, सह सचिव जीवनलाल साहू, डॉ. शिवकुमार साहू, मनीराम साहू, संतोष साहू और त्रिलोचन साहू ने निर्वाचन अधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन, ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर शत्रुघ्न साहू, बेनीराम साहू, बद्री साहू, विजय साहू (छपोरा), बसंत साहू, बलराम साहू, रामेश्वर गिरवर, फगवा राम साहू, अभयराम, भागबली साहू और झग्गर साहू सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डागेश्वर साहू ने सभी मतदाताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया और संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलजुलकर काम करने का संकल्प लिया।

Back To Top