डीहीपारा में 21 दिसंबर को सतनामी समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक कल

धमतरी। नगरी ।विकासखंड के ग्राम डीहीपारा में सतनामी समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक आगामी 21 दिसंबर, रविवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक डीहीपारा पेट्रोल पंप, चुरीयारा पारा स्थित गुरु घासीदास मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सतनामी समाज ब्लॉक नगरी के अध्यक्ष विष्णु कुमार टंडन, सचिव घनानंद सोनवानी, कोषाध्यक्ष भगत मनहरे, उपाध्यक्ष नंदलाल कश्यप व योगेश भट्ट, तथा मीडिया प्रभारी चैन सिंह गहने ने बताया कि बैठक में समाज के सभी सदस्यों की उपस्थिति अपेक्षित है।

बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक एकता एवं विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश तय करना है। पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन के हित में रचनात्मक सुझाव देने की अपील की है।

Back To Top