
रायपुर (News27) 14.07.2024 । रायपुर महानगर कबड्डी संघ की वार्षिक आमसभा एवं आगामी चार साल के लिये निर्वाचन प्रक्रिया आज स्थानीय प्रगति मैदान पंडरी में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने निर्विरोध रूप से पुनः डॉ.प्रमोद कुमार साहू को अपना अध्यक्ष चुना गया और सचिव के रूप में रिखीराम ठाकुर निर्वाचित हुए।
ज्ञात हो कि डॉ.प्रमोद कुमार साहू छ.ग.कबड्डी संघ के सहसचिव, प्रगति क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति के सचिव एवं रायपुर नगर निगम में पार्षद एवं जोन अध्यक्ष भी है।
निर्विरोध पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त पूरी प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी डॉ.रामानन्द यदु, पर्यवेक्षक के रूप में जिला कबड्डी संघ के सचिव सेवाराम साहू उपस्थित रहे।
……………………..
———————————-

