तिल्दा-नेवरा न्यायालय में 13 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

एक दिन में आपसी सुलह-समझौते से होंगे मामलों का निस्तारण

तिल्दा-नेवरा (वीरेन्द्र साहू) ।व्यवहार न्यायालय तिल्दा-नेवरा में शनिवार, 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट भावेश कुमार बट्टी ने दी।

कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में किया जा रहा है। लोक अदालत का उद्देश्य आमजन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र और आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण करना है।

इन मामलों का होगा निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष रूप से. बैंक से जुड़े ऋण संबंधी विवाद,सिविल प्रकरण,दांडिक प्रकरण,मोटर यान अधिनियम से संबंधित मामले,विद्युत विभाग से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई और निस्तारण किया जाएगा।

लाभ आम जनता को

लोक अदालत में मामलों का निपटारा आपसी सहमति से होने के कारण इसमें समय, धन और ऊर्जा की बचत होती है। इसके साथ ही निर्णय अंतिम होता है, जिस पर किसी भी प्रकार की अपील संभव नहीं रहती।अधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों का निस्तारण इस अवसर पर करवाकर लोक अदालत की सुविधा का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top