• आतिशबाज़ी और नारों से गूंजा परिसर
• 1 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रायपुर आएंगे
वीरेंद्र साहू, तिल्दा-नेवरा।भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तिल्दा-नेवरा में गुरुवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम एवं नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश दास मिश्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला जैसे ही भाजपा कार्यालय पहुंचा, आतिशबाज़ी और नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपने बीच पाकर उत्साह व्यक्त किया।
इस दौरान प्रदेश महासचिव दास साहू, वरिष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती पुनम देवांगन, जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी साहू, प्रदेश महामंत्री डॉ. गोपा शर्मा, मुस्लिम मंच के पदाधिकारी डॉ. अमीन खान और शब्बीर अहमद खान, मंडल अध्यक्ष अशोक यादव, जिला अध्यक्ष गोपी साहू, मीडिया प्रभारी किशोर साहू समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
डॉ. मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1 नवंबर को रायपुर आगमन को लेकर संगठन को पूरी तैयारी के साथ कार्य करना है ताकि कार्यक्रम ऐतिहासिक बन सके। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएँ समाज के हर तबके तक पहुंच रही हैं, और प्रत्येक नागरिक को उनका लाभ मिलना चाहिए।
अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तिल्दा-नेवरा क्षेत्र से 5,000 से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने का लक्ष्य दिया।
बैठक में अनीता वर्मा, मिनेश नायक, रामेश्वर वर्मा, भरत साहू, तखत राम साहू, संतोषी साहू, खेमलाल वर्मा, कृष्ण कांत साहू, शिवकुमार वर्मा, हरीश वर्मा, कमलेश साहू, मधु दिनेश नायक, मंजू साहू, रुक्मिणी साहू, गोविंद राम साहू, रामकिशोर साहू, बोधन साहू और सेवानिवृत्त न्यायाधीश गोपाल शील सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

