तिल्दा पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में पलक विकास सुखवानी के नामांकन भरते ही कांग्रेस प्रत्याशी का नाम वापसी पर सवाल

By.अविनाश वाधवा

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर व विधानसभा बलौदाबाजार क्षेत्रांतर्गत तिल्दा नेवरा नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए बीते 13 मार्च दिन शुक्रवार को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुआ। जिसमे पलक विकास सुखवानी ने जीत हासिल किया। जो कि पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी की ही पत्नी है।

गौरतलब हो कि इस बार की 13 मार्च को हो चुकी तिल्दा नेवरा नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव मे बडी बात यह रही जिसमे दो लोगो ने पहले नामांकन भरा जिसमे एक कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी व दुसरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गोविंद लालवानी रहा। पर नामांकन के अंतिम समयो मे जैसे ही पलक विकास सुखवानी ने नामांकन भरे। वैसे ही कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के द्वारा तुरंत नाम वापसी कर लिया गया। यह बात एक तरफ चौकाने वाली रहा है। तो वही दूसरी तरफ एक बडा सवाल भी खडा कर्ता है। जिसमे क्या? पलक विकास सुखवानी के डर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया। या फिर निर्दलीय प्रत्याशी से किसी प्रकार का साठगांठ रहा? इस बार के इस तिल्दा नेवरा नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव मे कुछ इसी तरह के सवाल बहुतो के मन मे उठ रहा है। बहरहाल अंत मे बीजेपी के प्रत्याशी के रूप में पलक विकास सुखवानी ने अपना जीत हासिल कर बीजेपी का परचम लहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top