
रायपुर (News27) 10.07.2024 । महावीर नगर रायपुर छत्तीसगढ़ में श्री राधा रानी की असीम कृपा से वृंदावन से आने के बाद दास कुणाल चंद्राकर ने राधा कथा भाग -1 और जनवरी 2024 में पाथेय प्रकाशन राधा कथा भाग -2 का प्रकाशन 5 जुलाई 2024 में किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय सखियों में राधा का नाम श्रीकृष्ण की विवाहिता रूक्मिणी से पहले आता है। कुणाल चंद्राकर ने अपने पुस्तक राधा कथा के दोनों भागों राधा रानी का भगवान के प्रति समर्पण और सच्चे लगाव और प्रेम का बहुत संुदर चित्रण किया है। उन्होंने लिखा है-राधा तू बड़ भगिनी किन तपस्या किन। तीन लोक तारण तरण तेरे अधीन।। राधा रानी को लेकर आज भी कई अनुसनें कथाओं का दोहे के रूप में इसे जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास निश्चित ही सराहनीय है।
……………

