दुर्गूकोंदल: भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा बांटकर आजादी का 75वीं वर्षगांठ मनाया

by।शिवचरण सिन्हा

दुर्गूकोंदल। आजादी के 75वीं वर्षगांठ को पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। इसके घर- घर और प्रत्येक दुकानों में झंडा बांट रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शकुन्तला नरेटी ने कहा कि केंद्र के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश भर के लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव मनाने के लिए प्रेरित किया है। आम नागरिक को घरों में भी तिरंगा झंडा फहराने के छूट दिये हैं। यह पहला अवसर है जब आजादी के 75वर्षगांठ पर आम नागरिक शान से अपने घरों में तिरंगा झंडा फहरायेंगे। आम नागरिकों से अपील है, कि हर घर तिरंगा झंडा फहरायें और तिरंगे का सम्मान करें। इन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर दुर्गूकोंदल के घर घर और दुकानदारों को झंडा वितरण कर ध्वजारोहण करने के लिए पर प्रेरित किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top