दुर्ग जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को छत्तीसगढ़ रत्न अलंकरण सम्मान

दुर्ग (News27) 26.06.2024 । जनसेवक अरूण जोशी एवं पर्यावरण मित्र देव शरण साहू द्वारा दुर्ग जिला कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चैधरी को उनके पर्यावरण सजगता पर उन्हें कार्यालय में पहुंचकर सम्मानित किया। इसी तरह दुर्ग जिला के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला का भी उनके कार्यालय में सम्मान किया गया। उन्होंने उच्चाधिकारी द्वय को छत्तीसगढ़ रत्न अलंकरण से नवाजा।

इस दौरान अरूण जोशी ने कहा कि किसी का सम्मान भाईचारा और समाजिकता का स्वरूप है, जिसमें उत्साहवर्धन की घुट्टी मिली होती है, व्यक्ति को समाज के सुदृढ़ीकरण के लिए उनके अच्छे कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने सम्मान की परंपरा को कायम रखना वर्तमान की जरूरत है। श्री जोशी एवं साहू ने जिले में सम्पन्न लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने अधिकारी द्वय की अहम् भूमिका पर उनके प्रति आभार प्रकट किया एवं शुभकामनाएं दी।
……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top