धमतरी में सतनामी समाज का बैठक संपन्न, सामाजिक एकता पर जोर

धमतरी। जिला स्तरीय सतनामी समाज का बैठक ग्राम तेलीन शक्ति सतनाम भवन प्रांगण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सतनामी समाज अध्यक्ष भाव सिंह डहरे ने की।

बैठक में जिले के सभी ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। समाज में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक एकता एवं विकास को लेकर दिशा-निर्देश तय किए गए। उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज के हित में रचनात्मक सुझाव देने का आह्वान किया और अधिक से अधिक संख्या में समाज के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

बैठक में नवीन मार्कंडेय, विजय गायकवाड, राजेंद्र भारती, रामेश्वर कुर्रे, मीना बाई कुर्रे, सुकृति बाई (शहर अध्यक्ष), मोहन इतवारी (शहर सचिव, धमतरी), विष्णु कुमार टंडन (अध्यक्ष ब्लॉक नगरी), घनानंद सोनवानी (सचिव), भगत मनहरे (कोषाध्यक्ष), योगेंद्र भट्ट (उपाध्यक्ष), नंदलाल कश्यप, चैनसिंह गहने (मीडिया प्रभारी, ब्लॉक नगरी) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Back To Top