धूमधाम से सम्पन्न हुआ रायपुर गणेश विसर्जन झांकी उत्सव कार्यक्रम

रायपुर (News27) 21.09.2024 । रायपुर दिनांक 19 सितंबर को भगवान गणेश की झांकी शहर में बड़े धूम धाम से निकाली गई और दूसरे दिन सुबह तक विसर्जन होता रहा। इस बार झांकी में रायपुर पुलिस के एसएसपी संतोष सिंह, एएसपी लखन एल पटेल पवार एवं अन्य एएसपी, सीएसपी व विभिन्न थाना के टीआई व पुलिस कर्मियों ने बड़े ही सजगता, जिम्मेदारी के साथ शांतिपूर्ण तरीके से भगवान गणेश का विसर्जन करवाया, लॉ-आर्डर जबरदस्त था, साथ ही नगर निगम द्वारा भी चाक-चैबंद व्यवस्था की गई थी। इस बार झांकी के दौरान डीजे के कानफोडूं साउंड पर पाबंदी लगाया गया था, फलस्वरूप रंगारंग सुसज्जित लाईटिंग की व्यवस्था के बीच झांकी का प्रदर्शन शांत माहौल में भक्तिपूर्ण ढंग से निकाली गई। प्रथम पूज्य देवता भगवान गणेश का विसर्जन झांकी देखने जनता के रूप में उमड़े रहे। पुलिस की मुस्तैदी के चलते किसी प्रकार की अप्रिय घटनाएं नहीं हुई। कुछ बदमाशों ने ऐसा प्रयास किया परन्तु वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए और जिसमें झांकी आयोजनकर्ता एवं पूजा कमेटी के जिम्मेदार लोग बधाई के पात्र हैं। अधिकतर झांकियों ने ढोल, ताशा के साथ प्रदर्शन करते हुए विसर्जन किया गया। झांकी की परम्परा को सादगी पूर्ण ढंग से मनाने प्रशासन सहित आयोजकों एवं जनता का सहयोग भी सम्मिलित दिखाई दिया।
……………………………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top