• पत्नी के फोन नहीं उठाने पर बाईक लेकर निकला पति
• नए साल के पूर्व हों रहें सड़क हादसे ने लोगों कों डराया
जशपुर । नए साल के पूर्व सड़क हादसे कम नही हो रहें है। जैसे -जैसे नव वर्ष करीब आ रहा हादसे की खबर सुनने को मिल रहा हैं। वहीं नए साल के पूर्व हों रहें सड़क हादसे लोगों कों डरा कर रख दिया है ।नेशनल हाइवे 43 पर फिर एक सड़क हादसा सामने आया है। रविवार कों सड़क हादसे ने एक महिला का सुहाग छीन लिया । बाईक और बस आपस में भिड़ गये जिसमें पति की मौत हो गई है। घटना दोपहर डेढ़ दो बजे के आसपास कईक्छार से आगे रामबंध में हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सत्यानरायण नायक पिता स्व. त्रिचोलन नायक निवासी गिधासांड (दुलदुला) 20 सालों से महापात्रे कॉलोनी में किराएं के मकान पर रह रहा था। पेशे से वह प्राइवेट ड्राइवर था। वहीं उसकी पत्नी बीते चार पांच दिनों से अपने मायके सिरिमकेला गई थीं। घर पर एक संतान थीं। वह अपनी पत्नी को जशपुर बुला रहा था। रविवार को उसकी पत्नी बस से जशपुर आ रहीं थीं। सत्यानरायण उसको फोन लगाया बस में आवाज के कारण पत्नी ने फोन नही उठाई । उसी दिन पत्नी जशपुर पहुंच गई। उधर सत्यानरायण अपनी धर्मपत्नी को लेने के लिए एक मित्र की हीरो सीडी डिलक्स बाईक मांगाकर निकला था। समिम बस अम्बिकापुर से जशपुर सवारी लेकर आ रहा रहा था । इसी बीच बाईक और बस आपस में भीड़ गए। हादसे में बाईक के परकच्चे उड़ गए। इस हादसे में बाईक चालक की मौके पर मौत हो गई । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस मर्ग कायम कर बस को जप्त कर लिया।

