नक्सलियों के पास मिला नकली नोट छापने की मशीन

रायपुर (News27) 23-06-2024 । सुकमा के जंगलों कोराजगुड़ा में पुलिस के जवानों को नक्सलियों के पास से नकली नोट छापने की मशीन बरामद हुई है। यह चैकानें वाले खबर है कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे नक्सली अब नकली नोट छापने की मशीन का प्रयोग कर रहे है। नक्सलियों को यह नकली नोट छापने की मशीन कहां से मिली यह जांच का विषय है, क्योंकि उनके पास से बरामद हथियारों में विदेशी पहचान मिलते रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुरक्षाबलों के लगातार नक्सलवाद उन्मूूलन को लेकर कार्यवाही से नक्सलियों के हौंसले पस्त हुए हैं। नक्सली ना केवल आर्थिक तंगी से जूझ रहे बल्कि स्वयं को चारों से घिरा महसूस कर रहे है। सुरक्षा बलों के लगातार कार्रवाई के चलते ही नक्सली अपने ऐसे सुरक्षित रहवासी क्षेत्र को छोड़ रहे हैं, जहां से नक्सलियों के हथियार, बम बनाने की मशीन सहित अब नोट छापने की मशीन का बरामद होना सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता मानी जा रही है। -फाईल फोटो
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top