नगरवसीयो कि समस्याओं दूर करने के लिये पालिका परिषद में बैठक

By. अविनाश वाधवा

तिल्दा नेवरा । नगर पालिका परिषद में 17 मार्च को नगर के विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए बैठक रखी गई ।इस बैठक में नगर के विकास के लिए विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई जिसमें नगर में हो रही पानी की किल्लत को देखते हुए पूर्ण रूप से सभी वार्डों में पानी टैंकर की व्यवस्था वह नगर की साफ सफाई व्यवस्था व अन्य सभी समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष कदम उठाया जाएगा वही नगर पालिका में आम नागरिकों के लिए शिकायत बॉक्स की सुविधा नगर पालिका में उपलब्ध होगी । इसमें बैठक में उपस्थित मुख्य पालिका अधिकारी अनिष कुमार ठाकुर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी व भाजपा के जिला महामंत्री रायपुर ग्रामीण अनिल अग्रवाल ,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद,पार्षद ईश्वर यदु एवं सभी पार्षद गणों व पालिका के कर्मचारियों की उपस्थिति में विशेष निर्णय लिया गया। जहां नगर के विकास में सभी पार्षदों का पूर्ण रूप से सहयोग हो की अपील की ।पालिका अधिकारी ने नगर के सभी पार्षदों से उनके वार्डो की समस्याओं का पूर्ण रूप से निराकरण होने का आश्वासन दिया वहीं नगर पालिका के कर्मचारियों पर भी विभिन्न प्रकार से कार्यों में त्रुटि होने पर उनके ऊपर कार्यवाही की जायगी ।नगर पालिका द्वारा की जाएगी साथ ही नगर पालिका के अध्यक्ष श्री चंद्रकला वर्मा ने तिल्दा नेवरा के सभी नागरिकों को पूर्ण सुविधा हर वार्ड में उपलब्ध हो ऐसी व्यवस्था बनाएंगे तथा वार्डों की सभी समस्याओं का निराकरण होते रहे इसका पूर्ण प्रयास हमारे द्वारा किया जाएगा का संदेश दिया वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकाश सुखवानी ने भी नगर में पूर्ण रूप से टैंकर व्यवस्था की जाएगी तथा नगर में हो रही पानी की किल्लत को पूर्ण रूप से खत्म कर तिल्दा नेवरा की सभी समस्याओं का निराकरण करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top