रायपुर (News27) 07-06-2024 । लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद देश की राजनीतिक तस्वीर में तब्दीली आई है। चुनाव परिणाम के बाद बदलाव तो होना ही था परन्तु 2024 के लोकसभा चुनाव में बदलाव की दूसरी तस्वीर की उम्मीदों पर पानी फिरा है इसलिए यह बदलाव कुछ अलग है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद देखें तो इस समय देश के 11 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं और सात राज्यों में भाजपा नीत गठबंधन की सरकार है, वहीं चार राज्यों में कांग्रेस तो चार राज्यों में उनकी हिस्सेदारी की सरकार है। भाजपा ने उड़ीसा में अपनी सरकार बनाने में सफल रही। लोकसभा चुनाव परिणामों ने आने वाले किसी भी चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के कान खड़ें कर दिया है, कुछ भी हो सकता के तेवर में रहकर काम करने पर चर्चा है। दूसरे दलों की बात की जाए तो दो राज्यों पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी और केरल में लेफ्ट गठबंधन की सरकार है। उपरोक्त राज्यों में भले ही दूसरे दल की सरकार हो परन्तु लोकसभा में भाजपा की धमक आने वाले चुनाव में दूसरे दलों के लिये सीख है, तो वहीं भाजपा आगामी चुनाव में कमरकस तैयारियों पर अमल करेगी। फिलहाल तो केन्द्र में भाजपा की सरकारें बन रही है और अभी तक पलड़ा उसी का भारी है फिर भी राजनीति में जोड़-तोड़ के भी अपने मायने हैं।
………………..

