वीरेन्द्र साहू, तिल्दा नेवरा .आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), शासकीय आयुर्वेद औषधालय नेवरा के तत्वावधान में बुधवार, 17 दिसंबर को द्वितीय विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है।
इस स्वास्थ्य मेले में आमजन को विभिन्न रोगों के निदान, उपचार एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही आयुर्वेदिक औषधियों का निःशुल्क वितरण, योग परामर्श तथा निःशुल्क जांच सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
स्वास्थ्य मेले में विकासखंड के समस्त ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की गई है।
समय : प्रातः 10:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक
स्थान : ग्राम पंचायत भवन, तुलसी, विकासखंड तिल्दा नेवरा
यह अपील डॉ. अरविंद कुमार पाठक, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शासकीय आयुर्वेद औषधालय, नेवरा द्वारा की गई है।

