निर्माता मोहित साहू की नई प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी फिल्म चंदामामा का टीजर 15 जुलाई को यू-ट्यूब चैनल में होगा प्रसारित

फिल्म हण्डा के सुपरहिट होने के बाद, एन. माही फिल्म प्रोडक्शन, छत्तीसगढ़ के जाने-माने निर्माता मोहित कुमार साहू की नई प्रस्तुति
रायपुर (News27) 11.07.2024 ।
 चंदा मामा अब दूर के नहीं नजदीक के होने जा रहे हैं, क्योंकि उनसे मामा जैसा प्यारा रिश्ता जो जुड़ा़ है। इसी प्यारे रिश्तों की पारिवारिक, समाजिक कहानी छत्तीसगढ़ी फिल्म चंदा मामा में देखने को मिलेगा, जिसका टीजर 15 जुलाई 2024 को अलसुबह 7 बजे यू-ट्यूब चैनल में प्रसारित किया जाएगा। एन. माही फिल्म प्रोडक्शन, छत्तीसगढ़ के जाने-माने निर्माता मोहित कुमार साहू की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी फिल्म चंदा मामा में पारिवारिक रिश्तों के इर्द-गिर्द बुनी कहानी है। छत्तीसगढ़ी फिल्म हण्डा के सुपरहिट होने के बाद निर्माता मोहित साहू मामा-भांचा, दीदी-जीजा और पूरे परिवार के मया को लेकर आ रहे है अपनी नई फिल्म चंदा मामा में। मोहित साहू ने बताया कि टीजर रिलीज होने के बाद एक अगस्त से फिल्म चंदा मामा के गाने आने लगेंगे। उन्होंने बताया कि यह फिल्म 4 अक्टूबर 2024 को हण्डा फिल्म की तरह ही भव्य रूप से छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमा घरों में एक साथ रिलीज करने की तैयारी है। निर्माता मोहित साहू अलग तरह की सब्जेक्ट लाने में माहिर हैं। हाल-फिलहाल उनकी रिलीज फिल्म हण्डा में सबने देखा कि, दर्शक किस तरह उनकी फिल्मों में इन्ज्वॉय करते है, भले ही चंदा मामा की कहानी हण्डा से अलग है परन्तु प्रशसंकों में फिल्म को लेकर अभी से उत्साह दिखाई देने लगा है और उन्हें फिल्म के रिलीज होने का बेस्रबी से इंतजार भी है। इस फिल्म में मुख्य किरदार दिलेश साहू, दिव्या वर्मा, मास्टर अंश और जीत शर्मा निभा रहे है। शूटिंग के दौरान अंश के अभिनय और जुझारूपन को देखकर फिल्म के अन्य कलाकार काफी प्रभावित हुए। फिल्म के निर्देशक अभिषेक सिंह हैं तो संवाद सुशील श्रीवास्तव का है। गीत व संगीत मोनिका व तोषांत सिंह, कैमरा मनमोहन तिवारी, एक्शन सीन को खुद निर्माता मोहित साहू ने शूट करवाया हैं और इसके मास्टर मधु अन्ना व कोरियोग्राफ मनोज दीप का है।

………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top