पंचायतराज अधिकारी, कर्मचारी फेडरेशन के कार्यों को सुचारू रूप देने 33 जिला अध्यक्ष/जिला संयोजक की हुई नियुक्ति

रायपुर (News27)26.02.2024 । छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन शान द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था जिनका पंजीयन क्रमांक 122202412 738 दिनांक 02 जनवरी 2024 का फेडरेशन के कार्य को ध्यान में रखते हुए फेडरेशन से संबंधित कार्यों के सुचारू रूप से संचालन हेतु 33 जिला के जिला अध्यक्ष/ जिला संयोजक का नियुक्ति तेंदुआ धाम शिवरीनारायण में अशोक चतुर्वेदी जॉइंट कमिश्नर के उपस्थिति में किया गया।
जिला रायपुर में जिला अध्यक्ष पद पर प्रफुल्ल यादव जिला जनपद संवर्ग ,महासमुंद जिला अध्यक्ष पी.एस.दीवान करारोपण अधिकारी , जिला गरियाबंद कुमार सिंह नागेश करारोपण अधिकारी ,जिला बलौदा बाजार में खड़नंद वर्मा पंचायत सचिव, जिला बिलासपुर सचिन कौशिक पंचायत सचिव ,जिला मुंगेली रामकुमार पात्रे करा रोपण अधिकारी , जिला पेंड्रा मरवाही प्रवीण कौशिक रोजगार सहायक, जिला कोरबा में धरम भारद्वाज पंचायत सचिव, जिला जांजगीर चांपा में डी. आर. साहू जिला जनपद संवर्ग, रायगढ़ जिला में श्रीकांत पांडे करारोपण अधिकारी ,दुर्ग जिला में निमेष भोइर पंचायत सचिव ,जिला बालोद में देवेंद्र हिरवानी रोजगार सहायक ,जिला बेमेतरा में मनहरन वर्मा करा रोपण अधिकारी , जिला कवर्धा में राजा राम वर्मा रोजगार सहायक ,जिला राजनांदगांव में रामदुलार साहू पंचायत सचिव ,बस्तर जगदलपुर में भोला सिंह ठाकुर रोजगार सहायक, जिला बीजापुर में शिव झड़ी रोजगार सहायक ,जिला दंतेवाड़ा में राकेश कश्यप रोजगार सहायक ,जिला कांकेर में राजेश कुंजाम करारोपण अधिकारी , जिला कोंडागांव में अरविंद पाठक जिला जनपद संवर्ग, जिला नारायणपुर में अंजनी त्रिपाठी पंचायत सचिव ,जिला सुकमा में हिरमा राम मरकाम रोजगार सहायक ,जिला बलरामपुर में ओमप्रकाश गुप्ता रोजगार सहायक ,जिला जशपुर में श्री श्याम बिहारी चौहान पंचायत सचिव ,जिला सूरजपुर में श्री लक्ष्मण मरावी रोजगार सहायक ,जिला सरगुजा में जितेंद्र गुप्ता जिला जनपद संवर्ग ,जिला कोरिया में बंसीलाल दीवान रोजगार सहायक ,जिला शक्ति में शत्रुघ्न साहू पंचायत सचिव , जिला मानपुर मोहला अंबागढ़ में राजेंद्र उइके पंचायत सचिव, खैरागढ़ छुई खदान में भागवत साहू पंचायत सचिव ,मनेंद्रगढ़ में धनेश्वर राय पंचायत सचिव, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में धनेश्वर साहू पंचायत सचिव का नियुक्ति किया गया है । सभी नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को प्रदेश करारोपण अधिकारी संगठन ,प्रदेश पंचायत सचिव संगठन ,प्रदेश रोजगार सहायक संगठन, प्रदेश जिला जनपद संवर्ग संगठन के समस्त कर्मचारियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।

————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top