दस दिन से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन

हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास बाइक एक्सीडेंट हुआ

मोहाली/शिमला। दस दिन से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा हमारे बीच नही रहें। बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हो गया।

दरअसल, 27 सितंबर की सुबह हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास उनकी बाइक अचानक सड़क पर आए छुटे मवेशियों के कारण ट्रक से टकरा गई थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह शिमला जा रहें थे।

हादसे के बाद उन्हें पहले सोलन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मोहाली शिफ्ट किया गया था।

सडक हादसा में आई गंभीर चोटें

डॉक्टरों के अनुसार, हादसे में राजवीर को सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान उन्हें हार्ट अटैक भी आया, जिसके चलते उनकी हालत और बिगड़ गई। तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

राजवीर जवंदा की उम्र लगभग 35 वर्ष थी। वे अपने कई लोकप्रिय गीतों और संगीत एल्बमों के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से पूरे पंजाब और संगीत जगत में शोक की लहर है।

अस्पताल परिसर के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक और समर्थक मौजूद हैं। वहीं, प्रशासन ने अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पौना में किया जाएगा।

Back To Top